पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची/बरही (हजारीबाग). हजारीबाग जिले के बरही अनुमंडलीय अस्पताल के पास 'वेक्टर कलासेज' शैक्षिक संस्थान का उद्घाटन एसडीओ डॉ बीपी कृष्ण ने फीता काट कर किया। इस मौके पर उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बरही क्षेत्र में साइंस की शिक्षा के लिए वेक्टर क्लासेस ने जो बीड़ा बीड़ा उठाया है, वह अपने आप में एक बड़ा कदम है।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य अर्जुन साव ने कहा कि इन्टर विज्ञान की शिक्षा प्राप्त करने के लिए बरही के छात्रो को बाहर जाना पडता था, लेकिन इस तरह के संस्थान खुलने से बरही के बच्चों को सहूलियत होगी।
संस्थान के निदेशक दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि वेक्टर क्लासेस द्वारा आधुनिक तकनीक से इंटर विज्ञान की शिक्षा दी जाएगी। संस्थान में छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क स्टडी मैटेरियल, प्रतिदिन प्रैक्टीस पेपर, नियमित जांच परीक्षा, पुस्तकालय एवं इन्टरनेट की व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन से पहले निदेशक दीपक कुमार गुप्ता व यदुनंदन कुमार साव ने मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में समाजसेवी महावीर साहू, झामुमो नेता विनोद विश्वकर्मा, ब्रज किशोर शर्मा, सुरेन्द्र रजक, बद्री साव, मुखिया मो ताजउद्दीन, राजकिशोर, कौशल कुमार, शोएब अख्तर, मुनेश कुमार, विकास कुमार गुप्ता, लालेश कुमार आदि मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.