पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। झारखंड में सत्तारुढ गठबंधन की अगुवाई कर रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के तीन विधायकों ने आज राज्यसभा चुनाव में पूर्व डिप्टी सीएम व झामुमो नेता स्व. सुधीर महतो की पत्नी सविता महतों को उम्मीदवार नहीं बनाये जाने से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
झामुमो विधायक और पूर्व मंत्री मथुरा महतो, विधायक विद्युत चरण महतो और विधायक जगन्नाथ महतो ने विधायक पद से अपना इस्तीफा झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को भेज दिया है। पूर्व मंत्री श्री महतो ने तीनो के इस्तीफे की पुष्टि करते हुये कहा कि श्रीमती सविता महतो को राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं बनाये जाने से वह अपने को अपमानित महसूस कर रहे है।
मालूम हो कि झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने एक दिन पहले राज्यसभा चुनाव के लिए सविता महतो के नाम की घोषणा की थी। लेकिन, राजद व कांग्रेस ने इसका विरोध किया था।यह दोनों दल राज्य में हेमंत सोरेन की अगुवाई में चल रही सरकार को समर्थन दे रहे हैं। इस कारण दवाब की राजनीति शुरू हुई और अंत में सीएम हेमंत सोरेन को सरकार बचाने के लिए अपनी ही पार्टी का फैसला बदलना पड़ा। इसी से नाराज होकर पार्टी के तीन पुराने विधायकों ने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है।
फोटो कैप्शन : राजद नेता प्रेमचंद गुप्ता के नामांकन भरने के बाद मंत्री अन्नपूर्णा देवी मीडिया से बात करते हुए। साथ में हैं प्रेमचंद गुप्ता।
आगे देखिये, मंगलवार को दिन भर राज्यसभा चुनाव को लेकर किस तरह रही गहमागहमी और पढ़िये क्या कहा सीएम हेमंत सोरेन ने -
फोटो : वसीम।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.