पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सविता महतो का नाम काटे जाने से नाराज जेएमएम के तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा

सविता महतो का नाम काटे जाने से नाराज जेएमएम के तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के तीन विधायकों ने आज मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में से विधायक व पूर्व मंत्री मथुरा महतो, विद्युतचरण महतो व जगन्नाथ महतो शामिल हैं। ये विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व डिप्टी सीएम व झामुमो नेता स्व. सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो का नाम काटे जाने से नाराज हैं। मालूम हो कि झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने एक दिन पहले राज्यसभा चुनाव के लिए सविता महतो के नाम की घोषणा की थी। लेकिन, राजद व कांग्रेस ने इसका विरोध किया था।यह दोनों दल राज्य में हेमंत सोरेन की अगुवाई में चल रही सरकार को समर्थन दे रहे हैं। इस कारण दबाव की राजनीति शुरू हुई और अंत में सीएम हेमंत सोरेन को सरकार बचाने के लिए अपनी ही पार्टी का फैसला बदलना पड़ा। इसी से नाराज होकर पार्टी के तीन पुराने विधायकों ने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है।