पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिमल नाथवाणी और प्रेमचंद गुप्ता का राज्यसभा जाना तय

परिमल नाथवाणी और प्रेमचंद गुप्ता का राज्यसभा जाना तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची। परिमल नाथवाणी और प्रेमचंद गुप्ता का झारखंड से राज्यसभा सांसद बनना तय हो गया है। दोनों उम्मीदवारों ने मंगलवार को 10- :10 प्रस्तावकों के साथ विधान सभा के प्रभारी सचिव सुशील कुमार सिंह (निर्वाची अधिकारी)के समक्ष नामांकन पत्र भरा । मंगलवार नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि थी। दो सीट के लिए दो ही उम्मीदवार होने के कारण 31 जनवरी को दोनों निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाने की संभावना है।

बुधवार को नामांकन पत्र की जांच होगी। 31 जनवरी तक नामांकन वापसी की तिथि है। इसी दिन देर शाम परिमल नाथवाणी और प्रेमचंद गुप्ता को विजयी घोषित किया जाएगा। नाथवाणी निर्दलीय प्रत्याशी बने हैं। भाजपा एवं आजसू ने इन्हें समर्थन दिया है। गुप्ता कांग्रेस और झामुमो समर्थित राजद के उम्मीदवार हैं।

परिमल नाथवाणी दिन के करीब 12 बजे भाजपा एवं आजसू विधायकों के साथ विधान सभा परिसर पहुंचे और निर्वाची अधिकारी के समक्ष एक सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। दोपहर करीब सवा दो बजे कांग्रेस एवं राजद मंत्रियों के साथ प्रेमचंद गुप्ता निर्वाची अधिकारी के समक्ष पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आने का कुछ देर इंतजार किए। सीएम के आने के बाद करीब पौने तीन बजे उन्होंने चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हॉर्स ट्रेडिंग के लिए चर्चित झारखंड में इस बार पहली बार राज्यसभा के सामान्य चुनाव में निर्विरोध चुनाव होगा। राज्यसभा उपचुनाव में एक बार स्टीफन मरांडी निर्विरोध विजयी हुए थे।

आगे पढ़ें, भाजपा के छह और आजसू के चार विधायक बने हैं नाथवाणी के प्रस्तावक।

फोटो कैप्शन : सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर राजद नेता प्रेमचंद गुप्ता।

फोटो : माणिक बोस।