पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट जेवियर्स कॉलेज में बम की अफवाह, देखिए गहमागहमी

सेंट जेवियर्स कॉलेज में बम की अफवाह, देखिए गहमागहमी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची। सेंट जेवियर्स कॉलेज में मंगलवार को बम होने के अफवाह से कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। कॉलेज में मंगलवार से ही जेवियर उत्सव शुरु हुआ है। कॉलेज में लगभग दस हजार छात्रों की भीड़ जमा थी। सारे छात्र कॉलेज कैंपस से बाहर निकलने लगे। सिटी डीएसपी पीएन सिंह का कहना था कि किसी ने शरारत की है। पुलिस किसी भी सूचना को आसानी से नहीं छोड़ सकती है।

पुलिस को सूचना मिली तो वो कॉलेज पहुंची और वहां अच्छी तरह से जांच करने के बाद लौट आई। कुछ देर के लिए कॉलेज कैंपस पुलिस छावनी में तबदील हो गया था। छात्रों का कहना था कि उनके प्रोग्राम को खत्म करने की योजना से अफवाह फैला दिया गया है। बम होने की सूचना मिलते ही शहर के कई थानेदार,डीएसपी,झारखंड जगुआर के जवान,डॉग स्क्वॉड की टीम जेवियर कॉलेज पहुंच गई। पूरे कॉलेज की तलाशी ली गई पर वहां कुछ नहीं मिला।

चुटिया थाना के पीएनटी फोन में आई थी सूचना

सिटी डीएसपी पीएन सिंह ने कहा कि चुटिया थाना के पीएनटी फोन में एक युवक ने फोन किया। युवक ने कहा कि जेवियर्स कॉलेज में काफी भीड़ है। वहां किसी ने बम रख दिया है। पुलिस ने नाम पूछा तो युवक ने फोन काट दिया। चुटिया थाना पुलिस ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी। चार थाना की पुलिस समेत डीएसपी कॉलेज पहुंचे और वहां डॉग स्क्वॉड को बुला कर हर बैग, कॉलेज के हर रुम और पूरे कैंपस की जांच कराई। झारखंड जगुआर के बम दस्ते की टीम भी वहां पहुंची। टीम को कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

युवकों को कॉलेज कैंपस में घुसने नहीं दिया गया तो उड़ा अफवाह। पढ़िये आगे की स्लाईड्स पर -

फोटो : संदीप नाग।