पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉज के बाथरूम में छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

लॉज के बाथरूम में छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची। लालपुर चौक स्थित गांगुली लॉज में रहने वाली 11वीं की छात्रा प्रियंका प्रधान ने मंगलवार को लॉज के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। प्रियंका पश्चिमी सिंहभूम के आगाज पुर की रहने वाली थी। छात्रा पिछले वर्ष जुलाई में लॉज में रहने आई थी।

पुलिस ने छात्रा के घरवालों को सूचना दे दी है। लालपुर पुलिस ने बताया कि छात्रा के चाचा मंगलवार की सुबह लॉज आए थे। छात्रा अपने चाचा के साथ बिहार जाना चाहती थी। चाचा के साथ नहीं जाने पर छात्रा नाराज हो गई और बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली। छात्रा की दोस्त का कहना था कि वो डंगराटोली स्थित साइंस सिटी स्टडी सर्किल में कोचिंग करती थी। कुछ दिन पहले उसका क्लास खत्म हो गया था। वो अपने घर जाना चाहती थी। छात्रा के माता पिता कभी लॉज नहीं आए थे। उसके चाचा ही उससे मिलने आया करते थे।