पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कचरे की ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के भुइयां टोली में मंगलवार की शाम कचरे की ढेर में नवजात बच्ची का शव मिला। बच्ची के शव को किसी जानवर ने आधा खा लिया था। शव की सूचना पाकर मोहल्ले के सैकडों लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने नामकुम पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और कहा कि शव उठाने के लिए किसी को भेज रही है और वहां से चली गई। चार घंटे होने के बाद भी बच्ची का शव उठाने के लिए कोई नहीं आया। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए था। बच्ची का शव घंटों तक मोहल्ले में पड़ा रहा और लोग तमाशा देखते रहे। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी। वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद बच्ची का शव उठाया गया।