पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची/पलामू. छोटी सी बच्ची के बुलाने पर उसके घर चले जाने की कीमत नवीं क्लास की छात्रा दामिनी (बदला हुआ नाम) को इज्जत गंवाकर चुकानी पड़ी। छात्रा को तीन लोग बांधकर खेतों की तरफ ले गए और बारी बारी से दुष्कर्म किया। पीडि़ता के फर्द बयान पर पांकी थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
पीडि़ता के परिजनों के मुताबिक घटना झारखंड के पलामू जिला स्थित छोटकी आसेहार गाँव में 26 जनवरी को ही हुई लेकिन राजनीति के कारण इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने में दो दिन गुजर गए।14 वर्षीया पीडि़ता ने घटना के संबंध में बताया कि 26 जनवरी की शाम करीब सात बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच पड़ोस से एक छोटी बच्ची उसे बुलाकर अपने घर के पास ले गई। वहीं पर पहले से खड़े प्रमोद पासवान, दिनेश चंद्रवंशी तथा संतोष राम ने उसे पकड़ लिया और बांध कर खेतों की ओर ले गये। वहां बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया। कुछ देर बाद पीडि़ता को घर में नहीं पाकर परिजनों द्वारा खोजबीन करने तथा शोर मचाने पर आरोपी युवक पीडि़ता को छोड़ कर भाग गये। घटना के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।
पीडि़ता के पिता ने बताया कि घटना के दो दिन बाद 28 जनवरी को ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया और गांव के पास स्थित कललवा नदी के पास पंचायत लगाकर शारीरिक दंड दिया। दंडित करने के बाद ग्रामीण आरोपियों को छोटकी आसेहार गांव की ओर ले जा रहे थे। इसी बीच एक आरोपी प्रमोद पासवान भाग निकला। तब तक घटना की जानकारी पांकी थाना को नहीं दी गई थी। उसी शाम घटना की सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीण बाकी बचे दो आरोपियों के पुलिस को सौंपने के लिए थाने ला रहे थे, तभी एक और आरोपी संतोष राम भी भाग गया। अकेला दिनेश चंद्रवंशी को पुलिस को सौंप दिया, जिसे बुधवार को जेल भेज दिया गया।
आगे पढ़ें, पीड़िता के पिता ने क्या कहा ...
फोटो : शाहिद आलम।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.