पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची/मेदिनीनगर। झारखंड के नक्सल प्रभावित पलामू जिले में रोड डकैतों के विरुद्ध विशेष अभियान में पलामू पुलिस ने हथियार, रकम और लूट के अन्य सामानों के साथ चार डकैतों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य की तलाश की जा रही है। यह अभियान कंडा घाटी सड़क लूट एवं मुठभेड़ के बाद चलाई गई। यह घटना पिछले 9 जनवरी के रात की है। उस रात मेदिनीनगर- औरंगाबाद रोड में कंडा घाटी के पास डकैतों के गिरोह सड़क लूट की अंजाम दे रहे थे। तभी मौके पर पुलिस दल आ धमका और इनके बीच गोली चालन में एक डकैत मारा गया था। इसकी पहचान गुडडू राम के रुप
में हुई।
इस घटना के छानबीन के क्रम में पुलिस ने विश्रामपुर थाना के नावाबाजार में कल देर शाम छापामारी की। इसमें एकरार खां, महफूज खां, एनामुल खां और दिनेश पासवान को गिरफ्तार किया गया। इन सभी ने अपने-अपने इकबालिया बयान में मार्ग डकैती में शरीक रहने में जुर्म कबूल किया है। इनके पास से 12 बोर का एक देशी पिस्तौल, 5 मोबाइल, पांच मोबाइल बैट्री, एक केनन कंपनी के स्केन मशीन और 16 हजार 900 रुपए बरामद हुए हैं। बरामद स्केन मशीन एक स्कूल से चोरी किया गया था।
फरार डकैतों की तलाश जारी
इन डकैतों दिये गये जानकारी के आधार पर पुलिस चार अन्य मार्ग डकैतों की तलाश कर रही है। इनके नाम औरंगजेब खां, बेचू खां, कईल खां और सुनील है। इन सभी डकैतों पर पहले से ही कई लूटपाट एवं चोरी जैसे जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं।
कई मामलो में इस गिरोह का हाथ : एसपी
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक वाइ एस रमेश ने पत्रकारों को बताया कि फरार डकैतों के पकड़ में आने के बाद जिले के कई सड़क लूट की घटनाओं का उदभेदन होगा। इनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस गिरोह का मुख्य संग्राम एकरार खां है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.