पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेटी पैदा हुई तो मांगने लगे दहेज, फिर मां-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची/दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र स्थित जखिया गांव में गुरुवार की सुबह दहेज के लिए एक व्यक्ति गुंजन यादव ने अपनी पत्नी अन्नु कुमारी व दुधमुंही बच्ची को जिंदा जला दिया। दुधमुंही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधे से अधिक जल चुकी 25 वर्षीय अन्नु कुमारी को दुमका सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे बोकारो स्थित बर्न हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। वहां उसकी मौत हो गयी।

इन लोगों को जलाने में गुंजन का सहयोग उसके भाई डमरू मसाप, पिता महेंद्र मसाप व मां विमली देवी ने भी दिया। घटना के बाद से पति व देवर फरार हैं, जबकि घटनास्थल पर डीएसपी अनिल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने आरोपी सास व श्वसुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है।

इधर, घटना की सूचना पाकर लड़की के परिवार वाले बोकारो पहुंच चुके हैं। अन्नू के पिता ने कहा कि उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताडि़त किया जा रहा था। दहेज नहीं मिलने के कारण उनकी बेटी व नतिनी को जिंदा जला दिया गया। अन्नू के पिता ने पूरे परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। अन्नू की शादी दो साल पहले हुई थी।

दुमका के एसपी निर्मल कुमार मिश्रा ने बताया कि अन्नू का चेहरा सबसे अधिक जला हुआ था। उसे डॉक्टरों ने बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन अधिक जल जाने के कारण उसकी मौत हो गयी। एसपी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लड़की के पिता ने जो कहा
बलाथर गांव की रहने वाली अन्नू देवी की शादी गुंजन यादव के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। लड़की के पिता रघुनीराणा के अनुसार बेटी के जन्म के बाद से ही ससुरालवालों द्वारा उनकी पुत्री को आये दिन प्रताडि़त किया जा रहा था। उसे बेटी जन्म देने को लेकर ताना मारा जाता था और मारपीट की जाती थी। पिता का आरोप है कि हाल के कुछ दिनों से पति द्वारा दहेज भी मांगा जा रहा था।
आगे पढ़ें, कैसे दिया घटना को अंजाम -
फोटो कैप्शन : अन्नू की मौत के बाद उसके गमगीन परिजन।