पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची/गुमला। झारखंड के नक्सल प्रभावित गुमला जिले के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र बसिया थाना अंतर्गत कदमडीह गांव के 35 वर्षीय दामोदर सिंह उर्फ पवन सिंह की बुधवार की देर रात पीएलएफआई के नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी किरण देवी व बच्चों को भी पीटा। किरण को बंदूक के बट से मारा गया है। उसके चेहरे पर चोट लगी है। मृतक रांची में राजमिस्त्री का काम करता है। 15 दिन पहले वह अपने घर आया था।
15 से 20 नक्सली हथियारों के साथ आए थे
मृतक के चाचा श्रीनाथ सिंह ने बताया कि रात 11 से 12 बजे के बीच 15 से 20 की संख्या में हथियारबंद नक्सली आए थे। वे लोग घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। उस समय दामोदर व परिवार के सदस्य सो रहे थे। दरवाजा टूटने की आवाज सुन जब वे जागे, तो घर के अंदर नक्सलियों को देखा। नक्सलियों ने दामोदर को अपने कब्जे में ले लिया।
इसके बाद मारपीट करने लगे। जब उसकी पत्नी किरण, नौ वर्षीय बेटा संदीप व छह वर्ष के सोनू अपने पिता को नक्सलियों से छुड़ाने गए, तो नक्सलियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद दामोदर के दोनों हाथ बांधकर उसे यह कहकर बाहर ले गए कि कुछ देर में उसे घर वापस भेज देंगे। लेकिन आधे घंटे के बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घर से 100 फीट की दूरी पर जाकर देखा गया तो दामोदर खून से लथपथ मरा पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर लिया। गुरुवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हत्या के बाद की हवाई फायरिंग और नक्सलियों के डर से रांची में रहता था। पढ़िये आगे की स्लाईडस पर -
फोटो कैप्शन : मृतक की पत्नी व खौफजदा उनके बच्चे।
फोटो : दुर्जय पासवान।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.