पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। केजरीवाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट स्टडीज में 31 जनवरी को नए सहस्त्राब्दि में दीर्घकालीन प्रबंधकीय चुनौतियां विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए गुरुवार को इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो डॉ एके सिंह ने बताया कि सेमिनार का उद्घाटन वेलफेयर डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ए ख्याग्यते करेंगे। मौके पर दो तकनीकी सत्र का भी आयोजन किया जाएगा।
तकनीकी सत्र को एफआईई के अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, एक्साइड इंडस्ट्री कोलकाता के नदीम काजीम, आधुनिक समूह के अमृतांशु प्रसाद, रांची विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो रमेश शरण और आईएमएस के प्रो एसके सिंह अपने विचार रखेंगे। इस मौके पर प्रो आरके विश्वास, एएच अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.