पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व विधान पार्षद के निधन पर माध्यमिक शिक्षक संघ ने जताया शोक

पूर्व विधान पार्षद के निधन पर माध्यमिक शिक्षक संघ ने जताया शोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची। झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव और पूर्व विधान पार्षद डॉ शंकर दयाल सिंह का आकस्मिक निधन कल हो गया। उनके निधन पर संघ के सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ की ओर से गुरुवार को बालकृष्ण प्लस टू उच्च विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किय गया।

मौके पर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि वे आदर्श प्राचार्य के साथ साथ शिक्षक नेता और विधान पार्षद थे। उनके निधन से संघ ने एक जुझारू नेता खो दिया है। शोक सभा में संघ के जिला अध्यक्ष गोवद्र्धन अधिकारी, दिव्या सिंह, काली नाथ झा, जगन्नाथ प्रसाद सिंह, हरिओम सिंह, धरनीधर महतो और छात्र छात्राओं ने दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी।