पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची। कलेक्ट्रेट में हड़ताल का असर अब आम लोगों के साथ साथ यहां के अधिकारियों और कर्मियों के वेतन पर भी पड़ेगा। जनवरी का वेतन समय पर नहीं मिलेगा। क्योंकि प्रखंड, अंचल और अनुमंडल समेत कलेक्ट्रेट के कर्मियों का वेतन बिल तैयार करनेवाले बाबू भी हड़तालियों के साथ साथ धरने पर बैठे हैं। जबतक हड़ताल जारी रहेगा, वेतन भुगतान अधर में रहेगा। इससे राज्यभर के हजारों कर्मचारी प्रभावित होंगे। क्योंकि हड़ताल पर करीब पांच हजार कर्मचारी हैं। उक्त हड़ताल झारखंड राज्य अनु-सचिवीय कर्मचारी संघ की ओर से 18 सूत्री मांगों के समर्थन में जारी है। आज हड़ताल का दसवां दिन था। वहीं, राज्य सरकार की ओर से कर्मियों के बर्खास्तगी की घोषणा के बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हैं और बिना मांग पूरे हुए हड़ताल खत्म नहीं करने पर अडिग हैं।
इधर, आमलोगों पर हड़ताल का खासा असर है। लोगों के सारे काम बंद हैं। न तो ट्रेजरी से बिल पास हो रहा है और न ही जमीन की रसीद कट रही है। एसएआर कार्यालय, जिला कोषागार, अंचल, अनुमंडल कार्यालय, जिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण, जिला आपूर्ति, शस्त्र शाखा, स्थापना, अपर समाहर्ता के कार्यालय समेत पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। खास बात यह है कि हड़ताल पर कर्मचारी हैं तो वहीं अधिकारियों की भी मस्ती है। अधिकतर कार्यालयों से अधिकारी गायब रहें। न तो सुबह में मिले और न दी दोपहर व शाम को ही। वहीं, कलेक्ट्रेट के समक्ष काफी संख्या में महिला व पुरुष कर्मचारी धरना पर बैठे रहें और सरकार विरोधी नारेबाजी की।
दंडात्मक कार्रवाई की घोषणा के बावजूद हम अटल
राज्य सरकार हड़तालियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की घोषणा की है। इससे आंदोलन और मजबूत हुआ है। जो कर्मचारी इधर उधर थे, वह अब एकजुट हो गए हैं। हड़ताल से कर्मियों और अधिकारियों का वेतन एक या दो फरवरी को नहीं मिलेगा। क्योंकि सारे लोग तो हड़ताल पर हैं। वार्ता के बाद आगे की रणनीति तय होगी। जसीम अख्तर, महासचिव अनुसचिवीय कर्मचारी संघ।
यह है प्रमुख मांगें
::निम्नवर्गीय लिपिकों को उच्च वर्गीय लिपिकों को समाहरणालय सहायक करें
:-: समाहरणालय सहायक को ग्रेड पे 42 सौ, प्रधान सहायक का ग्रेड पे 46 सौ, कार्यालय अधीक्षक का 54 सौ और उपायुक्त के निजी सहायक का 66 सौ रुपए ग्रेड पे करें।
:: उक्त सभी पद सोपान को लागू करते हुए 1.1.2006 से एमएसीपी का लाभ दें।
:: सीमित सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से प्रोन्नति करें, प्रशिक्षण के लिए एक संस्थान की स्थापना करें।
:: सहायक व प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर समाहरणालय संवर्ग से 50 और 50 फीसदी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर नियुक्ति करें।
:: सेवानिवृति की उम्रसीमा 60 से बढ़ाकर 62 करें।
:: केंद्र के अनुरूप जिला कार्यालयों में भी पांच दिन का कार्यदिवस घोषित करें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.