पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची/पलामू। झारखंड के नक्सल प्रभावित पलामू जिले के विश्रामपुर स्थित रेहला थाना के बिरजा ग्राम की स्कूली छात्रा (14 वर्ष) की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के किनारे सुनसान कुएं से गुरुवार दिन में ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद रेहला थाना पुलिस ने बाहर निकाला।
मृतका के गले पर गहरे निशान के अलावा प्रारंभिक जांच में सामूहिक दुष्कर्म की रेहला थाना प्रभारी जयंत तिर्की ने पुष्टि की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया है।
मृतक छात्रा गांव के सरकारी मिडिल स्कूल में आठवीं की छात्रा थी। साथ ही वह गांव के प्राइवेट कोचिंग संस्थान में भी क्लास करने जाया करती थी। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गणतंत्र दिवस के भोर में शौच के लिए बाहर निकली थी। उसके पास मोबाइल भी था। इसके बाद वह लापता हो गई। इधर गुरुवार सुबह गांव के लक्ष्मण चौधरी पटवन के लिए अपने कुआं के नजदीक गए, तो उसमें छात्रा की शव को तैरते देख तत्काल उसके घरवालों को सूचना दी।
आगे क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
फोटो- नागेंद्र शर्मा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.