एसएस मेमोरियल में बना कल्चरल कमेटी
रांची। रांची यूनिवर्सिटी के इंटर कॉलेज युवा महोत्सव में पिछले साल एसएस मेमोरियल कॉलेज तीसरे रैंक पर आया था। इसके बाद से कॉलेज में शिक्षकों व स्टूडेंट्स में उत्साह है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल बनाने के लिए कल्चरल कमेटी गुरुवार को गठित की गई है। इसके अध्यक्ष प्राचार्य एसके सिन्हा हैं। कमेटी में आधा दर्जन से अधिक सब कमेटियां हैं। एडवाइजरी कमेटी में डॉ. एनके सिंह, डॉ. एमपी गुप्ता, डॉ. एके सिंह, डॉ. एसबी सिंह, डॉ. एके सिन्हा, डॉ. बीके सिन्हा, डॉ. किरण टोप्पो व डॉ. आभा रानी के अलावा विजिटिंग एडवाइजर में बलबीर दत्त, डॉ. रंजीत स सिंह, डॉ. एके मलकानी, डॉ. एएन झा, डॉ. लिली बनर्जी, डॉ. पूनम सहाय और प्रो. राजीव रंजन शामिल हैं। आर्गेनाइजिंग कमेटी के संयोजक डॉ. एसके सिंह, डॉ. एम जमुआर, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. पीआर लहा, डॉ. रेणु कुमारी, डॉ. प्रेमा कुमारी सिंह, डॉ. आर महतो, डॉ. एबी कुलु व डॉ. सावित्री कुमारी, लिटरेरी कमेटी में डॉ. आभा रानी, डॉ. ए अहमद, डॉ. राजेश कुजूर, डॉ. एसके सिंह, डॉ. सीमा सुरीन, मैनेजिंग कमेटी में डॉ. एसके साहू, डॉ. राज कुमार, डॉ. श्रीप्रकाश सिंह और डॉ. आनंद कुमार ठाकुर को मेंबर सेक्रेट्री बनाया गया है।