पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने ही सरकार पर दबाब बनाने को राजद करेगी आंदोलन

अपने ही सरकार पर दबाब बनाने को राजद करेगी आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। राजद ने झारखंड सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 22 सितम्बर को पलामू प्रमंडल को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर धरना देने को कहा है। राजद राजधानी रांची में धरना देकर राज्य सरकार पर दबाब बनायेगी।इस बात की जानकारी राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पलामू प्रमंडल में सूखे की स्थिति है। इस मसले पर राजद का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप चुका है। फिर भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे छोटे किसानों की स्थिति खराब हो गई है। अगर सरकार ने सूखा राहत नहीं चलाया तो पलामू प्रमंडल में भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।