रांची। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने नवीनीकरण उर्जा को लेकर नई दिल्ली में बैठक बुलायी है। सत्रह सितम्बर को नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक में झारखंड के ऊर्जा सचिव जेबी तुबिद हिस्सा लेंगे। इस बैठक में देश में नवीन उर्जा की संभावनाओं पर चर्चा होगी। झारखंड में सोलर ऊर्जा के 1000 मेगावाट का प्लांट लगाने की योजना है। इसको लेकर पिछले दिनों केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने संकेत भी दिये थे। केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पीयूष गोयल देश में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने की लगातार कोशिशे कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद देश में कोयला आधारित बिजली के साथ ही सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर काम करने का आदेश दिया था। माना जा रहा है कि इस बैठक में इसको लेकर विस्तार से चर्चा होगी।