रांची। झारखंड के पाकुड़ जिले में पुलिस लाइन किराए के मकान में चल रहा है। पुलिस कर्मियों के बैरक से लेकर मैग्जीन आदि सारा कुछ झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के पाकुड़ मार्केटिंग बोर्ड के परिसर के गोदामों व अन्य भवनों में चल रहा है। राज्य गठन के 14 साल पूर होने को हैं लेकिन पाकुड़ में पुलिस लाइन ही नहीं है। वह भी तब जबकि पाकुड़ जिला बॉर्डरिंग इलाका है। पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे इस जिले में पश्चिम बंगाल से होकर काफी संख्या में बांग्लादेशियों के घुसपैठ के मामले सामने आते रहते हैं। जिले में पुलिस का अपना पुलिस लाइन न होना अपने आप में बड़ी बात है।
मार्केटिंग बोर्ड को चाहिए साढ़ेे तीन लाख
मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक ने पाकुड़ के एसपी को पत्र लिखकर पुलिस लाइन के किराए की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि बोर्ड के भवनों एवं गोदामों को पुलिस लाइन के रूप में उपयोग करने के एवज में अब तक साढ़ तीन लाख रुपए का बकाया हो गया है। इसका भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। बताते चलें कि मार्केटिंग बोर्ड परिसर में गत 2012 से ही पुलिस लाइन चल रही है।