पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी कर्मियों के नए वेतनमान पर रोक

सरकारी कर्मियों के नए वेतनमान पर रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। राज्य सरकार के नए वेतनमान पर वित्त विभाग ने रोक लगा दी है। ऐसा महालेखाकार की आपत्ति के बाद किया गया है। इस संबंध में वित्त सचिव की ओर से आदेश जारी किया गया है। 11 सितंबर को वित्त सचिव राजबाला वर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि महालेखाकार ने 13 अगस्त को जारी फिटमेंट टेबुल के कुछ बिंदुओं पर आपत्ति की है। साथ ही इसकी फिर से समीक्षा करने को कहा है। ऐसे में महालेखाकार के पत्र के आधार पर फिटमेंट टेबुल के कार्यान्वयन पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगायी जाती है। फिटमेंट टेबुल के आधार पर जिन कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन निर्धारण सत्यापित किया गया है, उनके मामले में भी यह रोक प्रभावी होगा। अर्थात उनके वेतन का भुगतान पूर्व के निर्धारण के आलोक में ही किया जाएगा।