पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगरानी ने फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी

निगरानी ने फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। निगरानी ने रांची के फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी है। इंस्पेक्टर को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। निगरानी के एसपी की ओर से इस संबंध में राज्य खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि संजय कुमार के खिलाफ दो अगस्त को भी पत्र भेजकर अभियोजन चलाने के लिए स्वीकृत्यादेश देने की मांग की गई है। हालांकि अबतक इसे निर्गत नहीं किया गया है। ऐसे में उनके खिलाफ स्वीकृत्यादेश शीघ्र जारी किया जाए।