- Hindi News
- बीआईटी में मस्ती के बीच होगा पेंथन २०१४ कल से
बीआईटी में मस्ती के बीच होगा पेंथन-२०१४ कल से
रांची : बीआईटी मेसरा में दो दिवसीय पेंथन-२०१४ की तिथि की को कर दी गई। डिप्टी रजिस्ट्रार एसएस अख्तर ने बताया कि यह प्रोग्राम १४ और १५ सितंबर तक होगा। इसमें लेक्चर सीरिज के साथ विविध प्रोग्राम का आयोजन होगा। १४ सितंबर को सुबह १० बजे से जायंट ब्लैक होल सब्जेक्ट पर डॉ. तापस कुमार दास व्याख्यान देंगे। इसी दिन दोपहर १२ बजे बी मोहन कुमार स्टार्टअप और इंटरप्रिन्योरशिप पर लेक्चर देंगे- १५ सितंबर को १० बजे डॉ. ए रामकृष्णा न्युक्लियर सेफ्टी पर व्याख्यान देंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स द्वारा गीत-संगीत, नृत्य समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। अख्तर ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सामूहिक रुप से स्टूडेंट्स को मंच प्रदान करना है। इससे प्रतिभा में निखार आती है। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ता है।