- Hindi News
- संगीत के धुन पर थिरके स्टूडेंट्स, जमकर की मस्ती
संगीत के धुन पर थिरके स्टूडेंट्स, जमकर की मस्ती
फोटो : संजय
रांची यूनिवर्सिटी के डोरंडा कॉलेज में टीचर डे पर रंगारंग कार्यक्रम
भास्कर संवाददाता, रांची
रांची यूनिवर्सिटी के डोरंडा कॉलेज में शनिवार को टीचर डे पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गैदरिंग में काफी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए। संगीत में आधुनिकता और परंपरागत का समन्वय था। इसमें स्टूडेंट्स ने जमकर मस्ती की। स्टूडेंट्स द्वारा मुख्य रूप से नागपुरी नृत्य, फोक डांस, सोलो डांस, कविता पाठ, गजल प्रस्तुत किए। बतौर मुख्य अतिथि थीं हटिया डीएसपी निशा मुर्मू। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. सीताराम साहू ने किया। मंच संचालन डॉ. हरविंदर बीर सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. जेबा, डॉ. एसडी लाल, डॉ. ब्रजेश, डॉ. सुमन चतुर्वेदी, डॉ. शिल्पी सिंह समेत काफी संख्या में स्टूडेंट्स थे।
शिक्षक बनाते हैं भविष्य : मुर्मू
हटिया डीएसपी निशा मुर्मू ने कहा कि शिक्षक भविष्य निर्माता हैं। मैं आज जहां हूं, इसमें शिक्षक का ही योगदान है। मैं संत जेवियर कॉलेज से पढाई पूरी की हूं। मुझे जानकारी मिली है कि डोरंडा कॉलेज में ड्रेस कोड लागू किया गया है। यह हर्ष की बात है। प्राचार्य डॉ. सीताराम साहू ने भी शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।