पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों की उत्सुकता को दबाने के बजाय उसे बढ़ाने की जरूरत : प्रो ए ए खान

बच्चों की उत्सुकता को दबाने के बजाय उसे बढ़ाने की जरूरत : प्रो ए ए खान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो वर्क में टूडे न्यूज फोटो फोल्डर में आज के डेट में डीएवी कडरू नाम से)
भास्कर संवाददाता, रांची।
डीएवी सेंटर फॉर एकेडेमिक एक्सीलेंस क्षेत्रीय केंद्र रांची की ओर से शनिवार को शिक्षकों के लिए पर्यावरण विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो ए ए खान ने शिक्षकों से कहा कि छोटे बच्चों की उत्सुकता को दबाने के बजाय उसे और ज्यादा बढ़ाने की जरूरत है। प्रो खान ने कहा कि वे बच्चों की हर प्रश्न का जवाब देने का प्रयास करे। इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजक डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य एम के सिन्हा ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में शिक्षकों को विभिन्न प्रकार की शिक्षण विधियों को अपनाते हुए पढ़ाई को आकर्षक बनाना चाहिए। ताकि बच्चों को कक्षाएं उबाऊ न लगे। कार्यशाला में पंद्रह विद्यालयों के चालीस शिक्षक ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में नागेंद्र झा, राजश्री सिंह, संजय मेहरा तथा लक्ष्मी साह ने भाग लिया। मौके पर डीएवी बरियातू के प्राचार्य बी के सिंह, पुंदाग की प्राचार्या टी पाणिग्रही, सिल्ली के प्राचार्य ए के मिश्रा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एस के राणा, एस के झा, संजय सिंह तथा सीमा सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।