पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लड डोनेशन कैंप में दिखा छात्राओं का उत्साह

ब्लड डोनेशन कैंप में दिखा छात्राओं का उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोट है
भास्कर संवाददाता, रांची
निर्मला कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शनिवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप को लेकर छात्राएं काफी उत्साहित थी। सुबह १० बजे जैसे ही कैंप शुरू हुआ कि एक सौ से अधिक छात्राएं रजिस्ट्रेशन कराने पहुंची। चिकित्सकों ने जांच के बाद ४८ छात्राओं को ब्लड देने की स्वीकृति दी। एनएसएस के स्टेट हेड डॉ. प्रकाश झा ने कहा कि ब्लड डोनेशन के संबंध में कई तरह की भ्रांतियां है, जो गलत है। ब्लड देने से स्वास्थ्य पर किसी तरह का असर नहीं पड़ता है। प्रोग्राम अफसर सिस्टर डॉ. सुषमा ने अतिथियों का स्वागत किया। कैंप संचालन में एनएसएस की प्रिया कुमारी, रीता टोप्पो, अनिशा तिर्की, नितिका कुमारी, प्रीति का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. जेनिथ, डॉ. राज लक्ष्मी, डॉ. रुपा, डॉ. रश्मि माला सिंह समेत अन्य फैकल्टी थे।