डॉ. यशोधरा ने आरयू का मान बढ़ाया
फोटो स्केन से
भास्कर संवाददाता, रांची
राष्ट्रभाषा गौरव साहित्य एवं साहित्य शिरोमणि की मानद उपाधि के लिए डॉ. यशोधरा राठौर का चयन किया गया है। वे रांची यूनिवर्सिटी के ऑटोनॉमस रांची कॉलेज के हिंदी विभाग में शिक्षक हैं। साहित्यकार डॉ. राठौर के इस उपाधि ने आरयू का मान बढ़ाया है। यह सम्मान अखिल भारतीय हिंदी सेवा संस्थान, इलाहाबाद द्वारा दिया जाएगा। यह सम्मान हिंदी साहित्य की अनवरत सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। डॉ. राठौर अब तक पांच मौलिक कविता पुस्तक के अलावा पांच पुस्तकों का संपादन कर चुकी हैं। आलोचना पुस्तक भी लोकप्रिय है। अब तक उन्हें कई बार राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है। शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान रांची कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यशोधरा राठौर अवार्ड के लिए बधाई दी। गौरतलब है कि यह यह सम्मान सात अक्टूबर को इलाहाबादी यूनिवर्सिटी में दिया जाएगा। डॉ जेबी पांडेय समेत विभाग के फैकल्टी ने डॉ. यशोधरा को बधाई दी है।