- Hindi News
- २२वां बाल विज्ञान कांग्रेस २०१४ का आयोजन २७ दिसंबर से
२२वां बाल विज्ञान कांग्रेस २०१४ का आयोजन २७ दिसंबर से
रांची। २२वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस २०१४ का आयोजन इस बार असम में २७ से ३१ दिसंबर के बीच किया गया है। इसका विषय मौसम और जलवायु को समझे। झारखंड के बच्चे भी इसमें हिस्सा ले इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक जॉन पास्कल लकड़ा ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। निर्देश में कहा गया है कि १० से १७ वर्ष के हाई स्कूल के छात्र छात्राओं को इसके लिए तैयार किया जाए। इसके तहत दिए गए विषय पर छात्रों को प्रोजेक्ट तैयार कर प्रेजेंटेशन देना होता है। विज्ञान कांग्रेस के मुख्य विषय मौसम व जलवायु को समझे के छह उप विषय भी दिए गए है। इसमें हमारे चारो ओर के मौसम, मौसम जलवायु व पर्यावरण प्रणाली, मौसम जलवायु समाज व संस्कृति, मौसम जलवायु व कृषि और मौसम जलवायु और स्वास्थ्य रखा गया है। इन उप विषय में किसी पर भी छात्र अपना प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते है। २२वें साइंस कांग्रेस के लिए पहले छात्रों का चयन जिला स्तर पर, फिर स्टेट लेबल पर किया जाएगा। चयनित छात्र नेशनल लेबल में हिस्सा ले सकेंगे। गत वर्ष झारखंड से १२ प्रोजेक्ट का चयन २१वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया था।