पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू बाढ़ पीडितों के लिए २५ हजार कंबल भेजेगा झारखंड

जम्मू बाढ़ पीडितों के लिए २५ हजार कंबल भेजेगा झारखंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो - झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि जम्मू एवं कश्मीर में आयी सैलाब की विभीषिका में झारखंड की जनता और सरकार जम्मू एवं कश्मीर के साथ है। मुख्यमंत्री शनिवार को राज्य के आला अधिकारियों के साथ एक बैठक कर जम्मू एवं कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों को सहायता पहुंचाने के प्रति प्रतिबद्धता जतायी।

मुख्य मंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ पीडि़तों की हर संभव सहायता के लिए तैयार है तथा उन्होंने निर्देश दिया कि कि तत्काल 25000 कंबल, बड़ी मात्रा में सत्तू एवं बिस्कुट आदि खाद्यान्न जम्मू एवं कश्मीर के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में भेजे जाएं। इसके अलावा 10 डाक्टरों की टीम जम्मू एवं कश्मीर में तुरंत भेजी जाए जो वहां दस दिनों तक रहकर प्रभावित लोगों की चिकित्सा कर सके।

बैठक में राज्य सरकार के मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल एवं समन्वय विभाग जे. बी. तुबिद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस के सतपथी, सचिव आपदा प्रबंधन अमरेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव सूचना एवं जनसंपर्क एम. आर. मीणा, श्रम सचिव राहुल शर्मा एवं श्रमायुक्त मनीष रंजन उपस्थित थे।

मुख्य मंत्री ने निदेश दिया कि कम्बल एवं खाद्यान्न आदि के अलावे चिकित्सकों का दल जो जम्मू एवं कश्मीर भेजे जा रहे हैं वे कहां रह कर दस दिनों तक रहकर बाढ़ से प्रभावित लोगों का इलाज करें तथा १० दिनों के बाद चिकित्सकों की दूसरी टीम वहां भेजी जाए। इस तरह 10-10 दिनों पर चिकित्सकों का दल स्थिति सामान्य होने तक वहां रहकर लोगों का इलाज करते रहेंगे।

मुख्य मंत्री ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में बाढ़ से पीडि़तों के परिजन भी अपने पीडि़त-जनों का हाल जानना चाह रहे हैं । इसलिए पीडि़तों के परिजनों की सहायता और सुविधा के लिए हेल्प लाईन के रूप में कंट्रोल रूम शुरू किए जाने का निदेश मुख्यमंत्री ने दिया। बैठक के बाद मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि राज्य मुख्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिस पर निम्न नम्बरो पर पीडि़तों के परिजन संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।