- Hindi News
- छात्रवृत्ति से संबंधित सूचनाएं नहीं दे रहे कालेज
छात्रवृत्ति से संबंधित सूचनाएं नहीं दे रहे कालेज
रांची। रांची जिला अन्तर्गत प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति योजनांतर्गत छात्रवृति प्राप्त करनेवाले कालेज एवं संस्थानों को २२ सितंबर तक वर्ष २००९-१० से २०१२-१३ तक का शिक्षण शुल्क का उपयोगिता प्रमाण पत्र वर्षवार, जातिवार, छात्रों की सूची जिला कल्याण पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिला कल्याण पदाधिकारी नीरज कुमारी ने बताया कि अब तक एक-दो संस्थानों से ही उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं, जो खेदजनक हैं। साथ ही वर्ष २०१३-१४ में उपलब्ध कराये गये सूची के अनुरूप छात्रों के खाता में भुगतान की गई छात्रवृति शिक्षण शुल्क राशि के संबंध में भी प्रतिवेदन की मांग की गई है वह भी अप्राप्त है। २२ सितंबर तक सूची उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में आगामी सत्र में कालेजों को छात्रवृति एवं शिक्षण शुल्क भुगतान के संबंध में रोक लगाने एवं ई-पोर्टल से नाम हटाने की कार्रवाई जाएगी।