पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओल्ड एज पेंशन पर निगम में डीसी कल करेंगे बैठक

ओल्ड एज पेंशन पर निगम में डीसी कल करेंगे बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता रांची,
राजधानी के बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ देने और पेंशन की व्यवस्था से बिचौलियों को दूर करने के लिए शीघ्र ही बड़ा निर्णय होगा। डीसी विनय कुमार चौबे 15 सितंबर को नगर निगम सभाकक्ष में निगम के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें पार्षदों की अनुशंसा पर जमा लिए गए वृद्धावस्था पेंशन के फॉर्म पर विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही नए लाभुकों के चयन के लिए निर्धारित मापदंड आदि पर चर्चा की जाएगी। मालूम हो कि काफी दिनों से बुजुर्गों को पेंशन योजना में शामिल नहीं किया जा रहा था। इसे देखते हुए डीसी ने शहर के बुजुर्गों को लाभ देने के लिए निगम में ही बैठक बुलाई है।