- Hindi News
- बरसात में शुरू हुई ढंड से निपटने की तैयारी
बरसात में शुरू हुई ढंड से निपटने की तैयारी
प्रत्येक वार्ड में बांटे जाएंगे 70 कंबल
भास्कर संवाददाता रांची,
राजधानी में बरसात शुरू होते ही सरकार ने ढंड से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले तीन वर्षों से ढंड का आधा मौसम पार होने के बाद सरकार कंबल की खरीदारी करती थी। इस कारण सरकार की काफी किरकिरी होती थी। इससे बचने के लिए इस बार सरकार ने पहले ही कंबल की खरीदारी कर ली है। खरीदे गए कंबल में से प्रत्येक वार्ड में 70=70 कंबल बांटे जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से पार्षदों को कंबल देने की सूची तैयार की जा रही है।