फोटो - खूंटी के तारो सिलोदान में जलाए गए वाहन।
रांची। पुलिसिया जुल्म के खिलाफ भाकपा माओवादियों और पीएलएफआई (पीपुल्स लिब्रेशन फ्रेंट ऑफ इंडिया) की ओर से 14 और 15 सितंबर को बुलाए गए बंद के पहले ही दिन से राज्य में नक्सली तांडव शुरू हो गया है। खूंटी में जहां अज्ञात नक्सलियों ने छह वाहनों को आग के हवाले कर दिया, वहीें सीआरपीएफ ने चाईबासा के पास सारंडा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान 40 किलो का शक्तिशाली लैंडमाइन बरामद किया है। खूंटी पुलिस नेवाहनों को जलाने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
खूंटी शहर से करीब 16 किलोमीटर दूर तारो सिलोदान में निर्माणाधीन सड़क की साइट पर उग्रवादियों ने देर रात हमला किया और तीन जेसीबी, दो कॉम्पेक्ट रोलर और एक इवोन कार को आग के हवाले कर दिया। घटना की जिम्मेदारी किसी संगठन ने अब तक नहीं ली है। जलाए गए वाहन मेसर्स विजय साहू कंस्ट्रक्शंस के बताए जाते हैं। इधर, नक्सली बंदी के मद्देनजर गहन सर्च ऑपरेशन चला रहे सीआरपीएफ ने सारंडा जंगल में नयागाव के पास से 40 किलो वजन का लैंडमाइन जब्त किया। पुलिस के मुताबिक यह अत्यंत शक्तिशाली लैंडमाइन सुरक्षा बलों के वाहनों को टारगेट कर लगाया गया था। इसका पता लग जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। मौके से एक राइफल भी बरामद की गई है।
आगे देखें कंस्ट्रक्शन साइट पर जलाए गए वाहनों और सारंडा में मिले लैंडमाइन की तस्वीरें...
फोटो - सोहन सिंह/रंजीत प्रसाद।