पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रैंड फ्रेशर्स डे विद मस्ती

ग्रैंड फ्रेशर्स डे विद मस्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो - बूटी मोड़ स्थित रायल रिट्रीट होटल में बीआईटी लालपुर एक्सटेंशन के फ्रेशर्स डे पर फोटो सेशन में छात्राएं।
रांची। बीआईटी लालपुर एक्सटेंशन का फ्रेशर्स डे शनिवार को बूटी मोड़ स्थित रायल रिट्रीट होटल में मनाया गया। बीबीए बीसीए के फर्स्ट सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स ने इसका का आयोजन किया था। इसमें छात्र-छात्राओं ने जमकर मस्ती की। गाना-बजाना के साथ खूब डांस भी हुआ। कार्यक्रम में डी मै डिस डांसिंग ग्रुप के १३ डांसरों ने चार चांद लगा दिया।

गणपति सांग के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद नागपुरी सांग गुई या, मेरा जूता है जापानी, सुन जरा सोडि़ए सुन जरा जैसे हिंदी, नागपुरी और वेस्टर्न सांग की धुन पर सोलो ग्रुप परफार्मेंस दिया। उनके परफॉर्मेंस को देखकर स्टूडेंट्स के कदम भी थिरक रहे थे। फ्रेशर्स डे के सफल आयोजन में मोहित राज, आकाश राय, विवेक सिंह, रिया रौनक और अविनाश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हॉल में गूंजता रहा शोर

डांसिंग ट्रैक पर एक से बढ़कर एक डांस देखने के बाद हॉल में मौजूद सभी स्टूडेंट्स शोर मचाते हुए मस्ती करने लगे। इसमें लड़कियां भी लड़कों से पीछे नहीं थीं। इस बीच इस यादगार लम्हे को स्टूडेंट्स अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करते नजर आए। वहीं, तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्टूडेंट्स डांस ग्रुप के साथ डांस करने वाले स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाने में भी किसी से पीछे नहीं थे।
250 से ज्यादा स्टूडेंट्स हुए शामिल

कार्यक्रम में 250 से ज्यादा बीआईटीयंस शामिल हुए। सीनियर्स स्टूडेंट्स अपने जूनियर्स का वेलकम करते नजर आए। कुछ स्टूडेंट्स कार्यक्रम शुरू होने से पहले एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचाने में भी व्यस्त दिखे। फ्रेशर्स डे में आए स्टूडेंट्स के बीच मुलाकात का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। बीबीए फ़र्स्ट ईयर की ईशा कुमारी कहती हैं कि नए स्टूडेंट्स के लिए ये अच्छा मौका होता कि जब वह अंजान स्टूडेंट्स के साथ फ्रेंडशिप करते हैं। इस कार्यक्रम के लिए फ्रेशर्स स्टूडेंट्स काफी एक्साइटेड भी रहते हैं। क्योंकि उनके लिए ये एक ऐसा मौका होता है जिसमें वे नए फ्रेंडशिप बना सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में मिस्टर एंड मिस फेशर्स का चयन हुआ जिसमें अंकित धनराज सचिन वर्मा को मिस्टर फेशर्स और सांभ्वी सिन्हा उज्जवला साह को मिस फेशर्स का खिताब मिला।
आगे देखें कार्यक्रम की और भी तस्वीरें...
फोटो - माणिक बोस।