रांची। झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ की ओर से भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 153वीं जयंती के अवसर पर 47वां अभियंता दिवस 15 सितम्बर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर तकनीकी परिचर्चा का भी आयोजन किया गया है। इसका विषय 'झारखण्ड की जरूरत - पानी और पथ है' रखा गया है। मौके पर स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। वरिष्ठ अभियंताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री जल संसाधन झारखण्ड सरकार अन्नपूर्णा देवी समारोह में शिरकत करेंगी। संघ के महासचिव सतीश चन्द्र चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन डोरंडा स्थित इंजीनियर भवन में सुबह 10 बजे से किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सेवा निवृत वरीय अभियंताओं को भी आमंत्रित किया गया है।