रांची। इस्पात कंपनियों द्वारा अपने कर्मियों को दिए गए छंटनी के पत्र के मुद्दे पर रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि खदानें वर्षों से बंद हो रही है। जहां तक खदानों के बंद होने से कर्मियों के छंटनी की बात है तो सरकार इस मुद्दे पर शीघ्र ही केंद्र से बात करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी कर्मी की छंटनी नहीं होने दी जाएगी। वे रविवार को एटीआई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों बात कर रहे थे।