पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. एए खान ने कहा, मानव जिज्ञासा विज्ञान काफी रोचक

डॉ. एए खान ने कहा, मानव जिज्ञासा विज्ञान काफी रोचक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी डॉ. एए खान ने कहा कि मानव जिज्ञासा विज्ञान काफी रोचक है। इस विषय पर रिसर्च की काफी संभावनाएं है। इससे नए तथ्य सामने आएंगे। वे बीआईटी मेसरा में दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसका विषय डिवाइस सर्किट एंड कम्युनिकेशन था। बीआईटी के डीन डॉ. वीके सिंह ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के स्कॉलरों को साझा रिसर्च वर्क करने की आवश्यकता है। इससे परिणाम बेहतर मिलेंगे। सेमिनार के कोऑर्डिनेटर डॉ. एसएस त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इंटरनेशनल सेमिनार को सफल बनाने में डॉ. संजय कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार एसएस अख्तर समेत अन्य रिसर्च स्कॉलरों का सराहनीय योगदान रहा। इस सेमिनार में 40 प्रतिभागियों ने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए।