पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों को न्यूनतम मजदूरी से कम मिलता है वेतन

शिक्षकों को न्यूनतम मजदूरी से कम मिलता है वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो - शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव।
रांची। रांची यूनिवर्सिटी के समेत राज्य में पांचों विवि के अंतर्गत 63 कॉलेजों के इंटर कला, विज्ञान और वाणिज्य के शिक्षकों की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। इन्हें न्यूनतम मजदूरी से भी कम मानदेय मिलता है। इन्हें प्रतिमाह चार हजार रुपए मिलते हैं। इससे शिक्षकों में नाराजगी है।
रविवार को शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। इनका कहना है सालों से उम्मीद लगाए शिक्षा का अलख जगा रहे हैं, लेकिन हमारी समस्याओं से किसी को लेन-देना नहीं है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षामंत्री गीताश्री उरांव हमारी समस्याओं को गंभीरता से लेंगी। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से संतोष सिंह, अरविंद कुमार, अमित बिंद, उज्जवल कुमार मिश्रा, पवन कुमार, मिथिलेश कुमार शामिल थे।