सिटी बस के कर्मचारी आज सड़क पर बैठेंगे
भास्कर संवाददाता रांची,
शहर में पिछले 15 दिनों से सिटी बस का परिचालन पूरी तरह से बंद है। सिटी बस के कर्मचारी काम के अभाव में दिन भर बैठ कर समय बीता रहे हैं। निगम से लेकर सरकार तक बस के कर्मचारियों ने अपनी बात पहुंचाई, लेकिन अभी तक बस परिचालन का कोई रास्ता नहीं निकला है। इसके विरोध में सिटी बस के कर्मचारी अब सड़क पर बैठेंगे। सिटी बस के सभी कर्मचारी 15 सितंबर को सुबह 11 बजे बिरसा चौक पर सिटी बस के सभी कर्मचारी धरना देंगे। धरना के माध्यम से सरकार से कर्मचारियों की रोजी रोटी बचाने और आम लोगों को आने जाने में हो रही समस्याओं को दूर करने की गुहार लगाई जाएगी।