पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चावल के भाव में नरमी संभव

चावल के भाव में नरमी संभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


गेहूं में हल्की तेजी
रांची : थोक बाजार में अनाज की आवक हो रही है। ग्राहकी भी बराबर बनी हुई है। सप्ताह के दौरान मांग निकलने से गेहूं में २० रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गई, जबकि चावल तथा अन्य अनाजों में कमोबेश स्थिरता रही। कारोबारियों ने बताया कि इस वर्ष चावल की फसल झारखंड में अच्छी है। आने वाले महीनों में भाव में गिरावट संभव है। वहीं, जाड़े में गेहूं के भाव तेज हो सकते हैं। क्योंकि इस समय लोग गेहूं का ज्यादा उपभोग करते हैं। गौरतलब है कि देश में धान की रोपाई का रकबा १२ सितंबर तक ३६६.६९ लाख हेक्टेयर हो चुका है। पिछले साल इसी अवधि में यह ३६७.८८ लाख हेक्टेयर रहा था। बीते सप्ताह थोक बाजार में मिल क्वालिटी गेहूं १५०० से १५५० रुपए, साधारण गेहूं १६०० से २२०० रुपए और उसना डैस चावल २५०० से २६५० रुपए प्रति क्विंटल तक बिके।
खरीफ की बुवाई
१२ सितंबर तक की खरीफ की बुवाई के आंकड़ों के अनुसार देश में ९९९.१८ लाख हेक्टेयर पर बुवाई हो चुकी है, जबकि पिछले साल इसी अवधि तक १०३२.८८ लाख हेक्टेयर पर बुवाई हुई थी। इसमें तिलहन की बुवाई १७५.२५ लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है। जबकि पिछले साल इसी समय तक १९१.६२ लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी थी।गुड़-चीनी के सरकारी आंकड़ों के अनुसार १२ सितंबर तक ४८.७४लाख हेक्टेयर में गन्ने की रोपाई हो चुकी थी। पिछले साल इसी समय तक ५०.३२ हेक्टेयर में रोपाई हुई थी।