- Hindi News
- लाख की लागत से होगा अरगोड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण
लाख की लागत से होगा अरगोड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण
भास्कर संवाददाता रांची,
13 वें वित्त आयोग के फंड से अरगोड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। तालाब के सौंदर्यीकरण पर लगभग 78 लाख रुपया खर्च होगा। नगर निगम ने सौदर्यीकरण के लिए टेंडर निकाला दिया है। 23 सितंबर को टेंडर फाइनल कर काम शुरू कराया जाएगा। फाइनांस कमिशन से मिले इस फंड से अरगोड़ा तालाब को चारो ओर से घेरा जाएगा। इसके अलावा तालाब में सीढ़ी का निर्माण होगा और किनारे में पौधारोपण किया जाएगा। मालूम हो कि फाइनांस कमिशन से अरगोड़ा, करमटोली तालब, रांची लेक सहित अन्य योजनाओं को स्वीकृत कर दिया गया है। शीघ्र ही अन्य तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए भी टेंडर निकाला जाएगा।