- Hindi News
- भगवान अपने शरण में आए सभी का उद्घार करते हैं : रामदेव
भगवान अपने शरण में आए सभी का उद्घार करते हैं : रामदेव
भास्कर संवाददाता, रांची
भगवान अपने शरण में आए जीव का उद्धार करते हैं। भले ही शरण में आया व्यक्ति शत्रु हो, शत्रु का भाई हो, परम भक्त हो या दुराचारी ही क्यों न हो। भागवत के अजामिल उद्धार, विभीषण की शरणागति या भीष्म को स्वलोक देना हो, सृष्टि में सभी जीवों का एक गुणधर्म है। जैसे आग का गुणधर्म है जलाना, चीनी की मिठास, मिर्च का तीखापन उसी तरह भगवान का है तारना अपने शरणागतों का। उक्त बातें पंडित रामदेव पांडेय ने भगवत कथा के तृतीय दिवस की कथा में कही। अजामिल उद्धार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भगवान के नाम में इतना ऊर्जा है कि भक्त नाम लेते ही पावन और पवित्र हो जाता है। इसलिए हमें अपने बच्चों का नाम भगवान के नाम से रखे तो हमारा कल्याण और बच्चों की संस्कार में बढ़ोत्तरी होती है। पिछले तीन दिन से वसंत विहार स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में आयोजित कथा में रविवार को प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ विद्यापति और डा इंदू ने सपरिवार आरती उतारी। उनके साथ कई लोग उपस्थित थे। सोमवार को यहां श्री कृष्ण जन्म की कथा होगी।