पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीउतीया कल, संतान की लंबी आयु के लिए महिलाएं करेंगी निर्जला व्रत

जीउतीया कल, संतान की लंबी आयु के लिए महिलाएं करेंगी निर्जला व्रत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची
पुत्र -पुत्री की लंबी आयु के लिए मंगलवार को महिलाएं निर्जला व्रत करेंगी। पंडित रामदेव पांडेय ने बताया कि जीउतीया यानि जीवित्पुत्रिका व्रत मंगलवार को और पारण बुधवार सुबह होगा। सोमवार रात १०:३४ बजे से अष्टमी शुरू होकर मंगलवार की रात ११:०५ तक है। उदया तिथि की अष्टमी मंगलवार को है। इसलिए उस दिन पूजा होगी। सोमवार की रात १०:३४ के पहले परवैती सरगही कर सकती हैं। जो उदया तिथि को मानती हैं वे भिनसर में भी सरगही कर सकती हैं। इसमें कोई दोष नहीं माना जाएगा। मंगलवार को पूर्ण उपवास और व्रत में राजा जीमूतवाहन की पूजा होगी और उसे गले में धारण करेंगी। व्रती बुधवार को सूर्योदय काल में दूध से पारण कर सकती हैं। कुछ महिलाएं अपनी स्वर्गीय सासु मां के लिए भी यह व्रत करती हैं। जो अपनी स्वर्गीय सासु मां को चावल के माड़ का धारा देंगी, वे मंगलवार की रात्री में यह दान देंगी। कई प्रकार के व्यंजन के साथ नेनुआ, कच्चू ,सतपुतिया, झींगी का भोग लगेगा।