सोना ७०० रुपए उतरा, चांदी ५०० रुपए गिरी
रांची : विदेशी बाजारों में सोने-चांदी में लगातार चौथे सप्ताह आई नरमी का दबाव पूरे देश में रहा। इसके असर से रांची सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह जेवराती सोना ७०० रुपए उतरकर तीन महीने के न्यूनतम स्तर २६०० रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। जबकि, चांदी ८२५ रुपए फिसलकर तीन महीने के न्यूनतम स्तर ४३५०० रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। स्थानीय सराफा जानकारों ने बताया कि सप्ताह के दौरान अमेरिकी शेयर बाजारों की तेजी तथा दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डाॅलर की मजबूती से सोने पर दबाव देखा गया। लेकिन, सबसे ज्यादा असर अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका का पड़ा है।
सोने चांदी की चाल
सोना
सोमवार २६७००
बुधवार २६२००
शनिवार २६०००
चांदी
सोमवार ४४०००
बुधवार ४४०००
शनिवार ४३५००
खरीदारी का सही समय
स्थानीय सराफा कारोबारियों के अनुसार अब सोने-चांदी के भाव में नरमी की उम्मीद कम है। क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहारों व लगन के समय घरेलू बाजारों में जबरदस्त मांग निकलेगी। झारखंड सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि आगे थोड़ी बहुत नरमी दिख सकती है। लेकिन मांग निकलने पर कीमती धातुएं तेज होंगी। इसलिए अभी का समय खरीदारी के लिए सही है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में भी ज्यादा उतार चढ़ाव की संभावना नहीं है।