पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवक बढ़ने से घटे आलू के भाव

आवक बढ़ने से घटे आलू के भाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची : पिछले तीन दिनों में आलू २०० रुपए क्विंटल तक सस्ता हो गया है। कारोबारियों ने बताया कि यूपी व बंगाल से आवक बढ़ने व ऊंचे भाव पर मांग कम निकलने के कारण आलू के भाव में नरमी आई है। बीते सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शनिवार को कुल १३ गाड़ी आलू की आवक रही। इस दिन सफेद आलू २००० रुपए और लाल आलू २००० क्विंटल बिका। आलू प्याज के कारोबारी संजय साहू ने बताया कि अब आलू की आवक हो रही है। मांग भी ज्यादा नहीं है। ऐसे में भाव में और नरमी संभव है।
सब्जी के भाव रहे स्थिर
बीते सप्ताह थोक मंडियों में सब्जियों के भाव में स्थिरता रही। मांग सामान्य बनी रही। रविवार को थोक मंडी में कुंदरी ६ से ८ रुपए, भिंडी १३ से १५ रुपए, शिमला मिर्च ४५ से ५० रुपए, टमाटर ३० से ३२ रुपए, लौकी ६ से ७ रुपए, करैला १८ से २० रुपए, टोटी १५ से १८ रुपए, फुल गोभी २५ से ३०, बंधा १२ से १६ रुपए, हरी मिर्च ४० से ४५, बिन्स २५-३०, बोदी १५ रुपए और बैंगन १० से १५ रुपए प्रति किलो तक बिके।