रांची। नक्सली संगठन चलाने के आरोपों के चलते मंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले योगेंद्र साव ने कई फाइलें निपटा डाली। जिन्हें वे कई दिनों से अपने पास रखे हुए थे। अब कृषि विभाग इन फाइलों की समीक्षा कर रहा है। विभाग मंत्री के आदेश वाले इन सभी फाइलों पर फिर से मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री की अनुमति लेगा। कृषि सचिव के निर्देश के बाद ऐसे फाइलों की सूची तैयार की जा रही है।
40 कृषि पदाधिकारियों के तबादले का मामला लटका
इस्तीफा देने के दिन योगेंद्र साव ने 40 कृषि पदाधिकारियों के तबादले से संबंधित फाइल पर अनुमित देते हुए इसकी अधिसूचना निकालने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री के यहां यह फाइल भेजी गई थी। योगेंद्र साव ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पास खुद जाकर ये फाइल लायी और कृषि सचिव को दे दिया। हालांकि विभाग यह तबादला करने से पूर्व फिर से मुख्यमंत्री की अनुमित लेगा।