पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्म परिवर्तन के खिलाफ जंग, चर्च में की तोड़फोड़, धर्म प्रचारकों को खदेड़ा

धर्म परिवर्तन के खिलाफ जंग, चर्च में की तोड़फोड़, धर्म प्रचारकों को खदेड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो - रांची जिले के बिंधानी गांव में नवनिर्मित चर्च को घेरे हुए लोग।
रांची/इटकी। राजधानी से करीब 30 किलोमीटर दूर बिंधानी गांव में कल चर्च में हुई तोड़फोड़ और धर्म प्रचारकों को बंधक बनाए जाने की घटना के बाद इलाके में अब भी माहौल तनावपूर्ण है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है।
इटकी ब्लॉक के बिंधानी गांव में रविवार को ग्रामीणों ने ईसाई धर्म का प्रचार करने गए प्रचारकों को बंधक बना लिया था और चर्च को क्षतिग्रस्त कर दिया। उग्र लोगों ने धर्म बदल चुके दो स्थानीय परिवारों के घरों को भी तोड़ दिया था।
रांची जिले के इटकी ब्लॉक स्थित गांव में ईसाई धर्म प्रचारक चंगाई सभा (तंत्र-मंत्र के माध्यम से बीमारियां ठीक करने) के लिए पहुंचे थे। करीब 20-25 की संख्या मे महिला-पुरुष चंगाई सभा के लिए मनीराम लोहरा के घर जुटे थे। वहां बिजली के खंभे से गिरने के बाद अपंग हुए मंगरा उरांव को ठीक करने के लिए प्रार्थना की जा रही थी। यह खबर आग की तरह इलाके में फैल गई। बिंधानी, मलार आदि कई गांवों के सैकड़ों लोग पारंपरिक हथियारों के साथ जमा हो गए और सभा स्थल की ओर चल पड़े। ग्रामीणों ने चंगाई सभा करनेवालों को घेर लिया। उग्र भीड़ ने मनीराम लोहरा व कैथरीना कुजूर के घर और स्थानीय चर्च पर हमला बोलकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।
सूचना पाकर इटकी पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से चंगाई सभा करनेवालों को मुक्त कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि चंगाई प्रार्थना सभा द्वारा बीमारी ठीक करने के बहाने लोगों को प्रलोभन देकर धर्मान्तरण कराया जा रहा था। यह सब 15 दिनों से चल रहा था। कैथरीना कुजूर के घर स्थित हॉल में तीन वर्षों से चर्च में प्रार्थना चल रही है। गौरतलब है कि शनिवार को कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में ग्रामीणों ने पांच लोगों का घंटों बंधक बनाया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया था।
आगे देखिए संबंधित तस्वीरें...
फोटो - अजय।