रांची। राजद ने दावा किया है कि अब झारखंड में महागठबंधन पर जल्द फैसला होगा। राजद प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि लालू प्रसाद अब स्वस्थ्य होकर घर लौट गये हैं। अगले एक सप्ताह में वे राजनीतिक गतिविधि में लग जाएंगे। जिसके बाद झारखंड में गठबंधन को लेकर वे कांग्रेस के वरीय नेताओं से बात करेंगे।
उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद द्वारा बातचीत शुरु करने से पहले गठबंधन को लेकर शुरुआती होम वर्क करने का काम चल रही है। राजद के प्रदेश नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के नेताओं से एक दौर की बैठक कर चुके हैं। इस बातचीत का फीडबैक लालू प्रसाद को अवगत कराया जाएगा।
राजद फिलहाल झारखंड में पंद्रह सीटों पर दावा कर रहा है। झारखंड में राजद के पांच विधायक हैं। झारखंड में विधानसभा चुनाव नवम्बर में होने की वजह से सत्ताधारी दलों को चुनाव तैयारियों के लिए वक्त मिल गया है।