पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांप्रदायिकता के नाम पर सत्ता हड़पना चाह रही है भाजपा

सांप्रदायिकता के नाम पर सत्ता हड़पना चाह रही है भाजपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड में चुनाव होना है और भाजपा यहां सांप्रदायिकता के नाम पर सत्ता हड़पने की साजिश में जुट गयी है। लेकिन, भाकपा माले इसे कामयाब नहीं होने देगी। पार्टी लोकसभा चुनाव के बाद से ही लगातार पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक कर रही है। आनेवाले दिनों में जनहित के मुद्दों पर पार्टी आंदोलन करेगी। उक्त बातें भाकपा माले के दीपांकर भट्टाचार्या ने कही। वह सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। मौके पर राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद व अनंत गुप्ता मौजूद थे।

भट्टाचार्या ने कहा कि दिल्ली विवि और जेएनयू में हुए चुनाव में आइसा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके लिए दिल्ली के छात्रों को बधाई। इनके सहयोग से ही चुनाव में बाजी मारी है। केंद्र सरकार के आथिर्क एजेंडा को देशविरोधी बताया। कहा कि चुनाव के बाद मोदी सरकार लगातार अपने एजेंडा खोल रही है, जो भ्रष्टाचार व महंगाई को बढ़ाने में सहयोगी है। उन्होने कहा कि सरकार देश को विदेशी पूंजी पर गिरवी रखते जा रही है। यह चिंताजनक है। भाजपा और इसके समथिर्त हिंदु संगठनों द्वारा कभी लव जिहाद तो कभी गौ रक्षा के नाम पर आंदोलन की कड़ी भत्सर्ना करता हूं।