पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदुस्तानियों की पहचान है हिंदी : खंडेलवाल

हिंदुस्तानियों की पहचान है हिंदी : खंडेलवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। विकास भवन सभागार में सोमवार को हिंदी दिवस के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त केके खंडेलवाल ने कहा कि हिंदुस्तानियों की पहचान है हिंदी। यह राष्ट्र की संपन्नता का प्रतीक है। हमें हिंदी के प्रति सबको एक संकल्प लेने की जरूरत है।
इस अवसर पर उपायुक्त विनय कुमार चौबे, एडीएम रमेश दुबे, डीआरडीए निदेशक राम लखन गुप्ता समेत कई कवि और कवियित्री उपस्थित थे। समारोह में कवियों ने कहा कि वर्तमान में कवियों की स्थिति ठीक नहीं है। सभी ने बारी बारी से दोहे, गीत, शायरी सुनायी।