पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम से मांगी घर और राशन कार्ड

सीएम से मांगी घर और राशन कार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोट : तस्वीर माणिक बोस
भास्कर संवाददाता. रांची
सीएम हेमंत सोरेन जैसे ही कंबल लदे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना ही किए थे कि एक महिला रोते रोते उनके पास पहुंची हाथ में कागज पकड़ाते हुए घर, राशन कार्ड व पेंशन की मांग की। यह देख वहां मौजूद अफसरों के होश उड़ गए। महिला लगातार कहते रही की सीएम हाउस में कोई मेरा आवेदन स्वीकार नहीं करता है, फेंक देते हैं और भगा देते हैं। सीएम सोरेन ने इसे गंभीरता से लिया और आश्वस्त किया कि उसकी मांगों पर जल्द कार्रवाई करेंगे। उनके जाते ही डीसी विनय कुमार चौबे महिला गुड़िया देवी उरांव से मिलें। वह मिशन गली कांके रोड में रहती है। बतायी कि न तो घर है और ही राशन कार्ड। घर में मां बाप को वृद्धावस्था पेंशन भी नहीं मिलता है। मेरी बेटी को लाडली योजना का भी लाभ नहीं मिला। पार्षद के पास शिकायत लेकर जाती हूं तो भगा देते हैं। चौबे ने उसकी बातों को सुना और कहा कि पेंशन और राशन कार्ड के बारे में जल्द ही निर्णय लेंगे। लेकिन, राजीव आवास योजना के तहत घर के संबंध में नगर निगम के सीईओ से मिलना होगा। तभी गाड़ीखाना की दो महिलाएं आवेदन लेकर चौबे के पास पहुंची और कहा कि जमीन की नापी गलत किया गया है। न्याय करें। उन्होंने उनका भी आवेदन लिया और कहा कि दुबारा नापी कराएंगे।